कोरबा: गुरमा में कुआं धंसने से ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी…..

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत गुरमा में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं के धंसने से 55 वर्षीय सोनसाय मंझवार मलबे में दब गए। हादसा 1 अक्टूबर की दोपहर का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुएं के निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गया। इसकी चपेट में सोनसाय मंझवार भी आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

हादसे के बाद गांव में चिंता का माहौल है। वहीं निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।