दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन…..

✍️ भागीरथी यादव

 

 

 

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

 

मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

 

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में शामिल रहे। चार दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘प्रहार’, ‘खामोशी’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

 

नाना पाटेकर को वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।