कोरबा : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खेल बेनकाब, 3 लाख का माल बरामद; छह गिरफ्तार देखें वीडियो…..

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 3 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 से 6 अक्टूबर के बीच बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट सहित प्लंबिंग सामग्री चोरी हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

मामले में रहीम खान, रईस खान, साहिम खान, मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल और नीरज अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 823/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में चोरी का सामान खरीदने वालों को भी आरोपी बनाया गया है।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।