✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। एनटीपीसी दर्री कोरबा के एक कर्मचारी की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का बोनट दब गया और बंपर टूटकर बिखर गया।

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। चालक को भी गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।
एनटीपीसी जमनीपाली-दर्री परिसर और आसपास के मार्गों पर गति सीमा के बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगे हुए हैं, इसके बावजूद कई वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। यह हादसा वाहन चालकों के लिए एक सबक है कि सड़क पर सावधानी बरतें, गति सीमा का पालन करें और सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं।
