कोरबा: शादी का वादा कर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, उरगा पुलिस ने युवक को भेजा जेल…

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 16 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी कृष्ण कुमार कंवर (21 वर्ष), निवासी ग्राम जूनवानी, थाना उरगा के खिलाफ युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक पिछले करीब दो वर्षों से शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

 

आरोप है कि जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करने लगा। बाद में उसने अलग-अलग जाति और सामाजिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने उरगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 632/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को 16 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।