सर्व यादव समाज की बैठक में विनोद यादव बने युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण के जिला अध्यक्ष

✍️ भागीरथी यादव

 

 

सर्व यादव समाज की बैठक में विनोद यादव बने युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण के जिला अध्यक्ष

 

कटघोरा। सर्व यादव समाज जिला कोरबा की मासिक बैठक 15 नवंबर 2026 को कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पाली पड़निया में विनोद यादव के निवास पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। बैठक में सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने और समाज की गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर सर्वसम्मति से जिला पंचायत कोरबा के सभापति विनोद यादव को युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, जिला अध्यक्ष चंद्रमणि यादव की अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश यादव ने कटघोरा ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

 

नियुक्त पदाधिकारियों में सीताराम यादव एवं चैतराम यादव को उपाध्यक्ष, दीपक यादव को सचिव, लाला यादव को महामंत्री तथा महेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा गिरधारी यादव और भूपेंद्र यादव को भी पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संतोष यादव, युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनूप यादव, संभागीय उपाध्यक्ष नत्थूलाल यादव, सलाहकार केदारनाथ यादव, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुखीराम यादव, महिला जिला अध्यक्ष गीता यादव, सचिव सुनीता यादव, कोषाध्यक्ष गायत्री यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव ने किया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष रंजू यादव, कार्यवाहक युवा अध्यक्ष ओम नारायण यादव, ग्रामीण जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कदम यादव, कोषाध्यक्ष सतीश यादव, संगठन मंत्री बजरंग यादव सहित समाज के वरिष्ठजन, महिला पदाधिकारी एवं विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

बैठक में ग्राम पाली एवं आसपास के क्षेत्रों से यादव समाज के सैकड़ों सामाजिक बंधु और महिलाएं शामिल हुए। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।।