✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। शहर में एके फिटनेस जिम के पास वाहन चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर वाहन चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रोहन मंडल, निवासी संजय नगर, कोरबा के रूप में बताई जा रही है।
युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। बाद में लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
