✍️ भागीरथी यादव
बांकी मोंगरा। कोरबा जिले के बलगीखार निवासी विश्वंभर लाल सारथी पिछले 22 दिनों से लापता हैं। उनके अचानक घर से चले जाने के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वंभर लाल सारथी (33 वर्ष), पिता सहत्तर सारथी, 26 अक्टूबर 2026 को घर से बिना किसी को बताए कहीं चले गए थे। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों और परिचितों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को विश्वंभर लाल सारथी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल मोबाइल नंबर 7067579058 पर सूचना दें।
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि लापता व्यक्ति का जल्द पता लगाया जा सके और वे सुरक्षित अपने परिवार तक लौट सकें।
लापता व्यक्ति का विवरण:
नाम – विश्वंभर लाल सारथी
पिता – सहत्तर सारथी
उम्र – लगभग 33 वर्ष
निवासी – बलगीखार
संपर्क नंबर – 7067579058
