*कोयलांचल क्षेत्र प्रगति नगर में 26 वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव दहीहंडी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न 108000 का नगद पुरस्कार विजेता टीम को दिया गया*

Loksadan:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रगति नगर राधे कृष्णा मैदान में सफलतापूर्वक 26 वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव दहीहंडी प्रतियोगिता संपन्न हुई देर रात तक चले इस कार्यक्रम में ठीक 12:15 में दही हांडी को फोड़ कर अड़ी कछार की टीम ने एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया इस अवसर पर अतिथि आसंदी में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल देश के सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा क्षेत्र के महा प्रबंधक अरुण कुमार त्यागी कलिंगा कंपनी के महाप्रबंधक विकास दुबे नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत मौजूद थे इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटका फोड़ महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक रजनीश तिवारी ने आगंतुक अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया एवं स्वागत उद्बोधन में बताया कि पिछले 25 वर्षों से अनवरत रूप से प्रगति नगर की इस धरा पर दहीहंडी का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होते रहा है इस बार प्रमुख रूप से जैजैपुर एंडी कछार पाली हरदी बाजार आदि स्थानों से दही हांडी फोड़ने के लिए टोलिया आई थी जिसमें अड़ी कछार टीम ने मटका फोड़ कर विजेता बनी आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अरुणीश तिवारी दादा भाई ने कहा कि अपनी पुरातन संस्कृति एवं आध्यात्मिकता को संरक्षित एवं युवा पीढ़ी के बीच हस्तांतरित करने के उद्देश्य से पिछले 25 वर्षों से यह आयोजन यहां के नौजवान साथी माता बहनों एवं गणमान्य जनों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है 26 वें वर्ष के इस आयोजन में हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं दर्शकों ने मटका फोड़ महोत्सव के रोचक प्रदर्शन का आनंद लिया भगवान कृष्ण के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजमन हो गया । क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 वर्षों तक लगातार इस आयोजन को संपन्न करना बहुत बड़ी बात है और यह आयोजन अब जिले ही नहीं बल्कि दूरस्थ अंचलों तक भी ख्याति प्राप्त कर चुका है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से धर्म के प्रति आस्था एवं अपनी प्राचीन संस्कृति सभ्यता से जुड़ने का और धार्मिक महत्व को समझने का अच्छा अवसर बनता है श्री पटेल ने मटका फोड़ मैदान पर एक भव्य स्टेज निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इस महोत्सव के हिसाब से यह मंच छोटा और संकीर्ण है इसलिए बड़े आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए राधा कृष्ण मैदान में एक भव्य मंच का निर्माण कराया जाएगा । भारी संख्या के बीच उपस्थित जन समुदाय को अपना संदेश देते हुए एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि यह आयोजन रोमांचकारी एवं कौतूहल पूर्ण है भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित करते हुए आज जन्माष्टमी के अवसर पर यह भक्ति भाव में जुड़ने का एक अच्छा माध्यम है इसी कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने भी अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि नगर पालिका दीपका क्षेत्र की जनता को मटका फोड़ महोत्सव के माध्यम से पिछले 25 वर्षों से एक अच्छा एवं सफल आयोजन देखने को मिलता है विधायक महोदय की घोषणा को दृष्टिगत रखते हुए एक भव्य मंच का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पोशाक दास महंत अन्य कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि 25 वर्षों से अनवरत रूप से कार्यक्रम करना कोई साधारण बात नहीं है सांसद निधि से यहां के साथ सजा एवं आयोजन समिति के मार्गदर्शन अनुसार कार्य कराया जाएगा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तनवीर अहमद ने कहा की इस कार्यक्रम की प्रासंगिकता अब प्रगति नगर ही नहीं जिले एवं प्रदेश स्तर तक पहुंच रही है और यहां का मटका फोड़ महोत्सव पूरे प्रदेश में अपनी ख्याति प्राप्त कर रहा है इसके लिए निश्चित रूप से आयोजन समिति के पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं श्रमिक नेता सतीश राठौर बनवारी लाल चंद्र ने भी अपना उद्बोधन दिया। महोत्सव में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्यागी एवं श्रीमती सिंदुर के साथ समस्त महिला मंडल की टीम ने भी हिस्सा लेकर आयोजन समिति एवं प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों को अपनी शुभकामना दी। आज के इस महोत्सव में मटका फोड़ के साथ-साथ एकल मटका फोड़ एवं राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को भी पुरस्कृत किया गया कुल मिलाकर 108000 का नगद पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विशाल अग्रवाल, राधेश्याम सिंह, पार्षद कमलेश जायसवाल अविनाश यादव राजेश सिंह आशुतोष शुक्ला धर्मेंद्र शुक्ला आलोक शर्मा पत्रकार सुशील तिवारी मनोज महतो राजेश साहू राजेश यादव ललित राठौर श्रमिक नेता राजकुमार त्रिपाठी वाल्मीकि पांडे आयोजन समिति के अध्यक्षअब्दुल रहमान सचिव विनोद कर्स उपाध्यक्ष सज्जी जेकब घनश्याम दास गोविंद यादव कमलेश खूंटे योगेंद्र तिवारी राजीव तिवारी पंकज पांडे हितेश अशोक यादव जन्मेजय जायसवाल ज्ञान जायसवाल दिनेश मरकाम हितेश अग्रवाल सत्य चंद्र गजेंद्र राठौर कल्लू अग्रवाल उषा संतोष राठौड़ धनाराम कटौती भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा विधायक प्रतिनिधि मन्नू राठौर छोटेलाल पटेल रघुराज सिंह मन्नू राठौर अभिषेक सिंह ऋषभ साहू संतोष गुप्ता मोनू सिंह पूर्व पार्षद राकेश सिंह छोटू उपस्थित होकर कार्यक्रम का संचालन किया महोत्सव में सफल उद्घोषक शाजी थॉमस एवं आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष एल्डरमैन शिवचरण राठौर ने किया।

  • Related Posts

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

        कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम जिल्दा में वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों के चारों ओर लगाए जा रहे सीमेंट के खंभों को तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। मौके पर बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खंभे लगाने के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन उनमें डाले जा रहे सीमेंट, बालू और गिट्टी को सही तरीके से मिलाया नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, मिश्रण में पानी भी नहीं डाला जा रहा है। सूखे सीमेंट मिश्रण को सीधे गड्ढे में डालकर खंभों के आसपास भर दिया जा रहा है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य में सीमेंट, बालू और गिट्टी को निर्धारित अनुपात में पानी के साथ मिलाकर कंक्रीट तैयार किया जाता है, ताकि खंभे मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। लेकिन जिल्दा क्षेत्र में जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो खंभों को मजबूत बनाने के लिए “बरसात के भरोसे” तकनीक अपनाई जा रही हो। सूखा मिश्रण गड्ढे में डाल दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने पर पानी गिरने से यह अपने आप जम जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया तो खंभे अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है या फिर पूरा काम ठेकेदार और कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि वनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

    अन्य खबरे

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला