माध्यमिक शाला रंगोले में शिक्षक दिवस मनाया गया


 

Loksadan।  पाली नुनेरा संकुल के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले मे सम्माननीय शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा महा महिम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्मदिवस के पावन अवसर पर उनकी तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया बच्चों के द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ, पेन,ग्रीटिंग कार्ड एवं गिफ्ट भेंट कर बारी-बारी से सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किये बच्चों के द्वारा भी शिक्षक की महिमा का कविता, श्लोक एवं रोचक कहानियों से प्रस्तुति दी गई. शिक्षकों के सादगी पूर्ण उद्बोधन ने गुरु के प्रति शिष्यों का कर्तव्य एवं शिष्यों के प्रति गुरु के कर्तव्य का अनुपम श्रद्धा के प्रतीक महामहिम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवन शैली से सीखने का जो अवसर हम सबको मिला है उससे चूकना हमारी भूल होगी क्योंकि उन्होंने हर विपरीत परिस्थितियों मे भी धैर्य और शांति पूर्वक अपनी प्रबल बौद्धिक क्षमता से पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा उनके दृढ़ इच्छा शक्ति से सफलता के शिखर तक पहुंचने में कोई बाधाएं रोक न सके डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक ऐसे शिक्षक थे जो छात्रों को अत्यंत प्रिय थे. वे लगभग 40 वर्षों तक एक आदर्श शिक्षक के रूप में रहकर समाज को शिक्षित करते रहे उसके बाद सन 1952 में वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति बने और पुनः 10 साल बाद 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने.. शिक्षा और राजनीति दोनों ही क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए सन 1954 में भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देकर सम्मानित किया गया

         शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय और अतुलनीय रहा जिसे यह देश कभी भुला नहीं सकता. यही कारण है कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म दिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में पूरे भारत देश में धूमधाम से मनाया जाता है

 मुख्य रूप से सम्मानीय शिक्षक श्री एस, के जायसवाल, श्री सुबन सिंह पैकरा, श्री विजय कुमार तंवर प्रधान पाठक, श्री विजय देवांगन, अतिथि शिक्षक ज्योति महंत एवं श्रीमती अनु लता कंवर एवं बच्चों ने पूरी उत्साह एवं तनमयता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त