✍️ भागीरथी यादव
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन कोरबा के जिला संयोजक बने तरुण सिंह राठौर, विपिन यादव को मिली उप संयोजक की जिम्मेदारी
कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा की जिला कार्यकारिणी के चयन को लेकर 25 अक्टूबर 2026 को पंचवटी, कोरबा में बैठक आयोजित की गई। प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में जिले के 45 संघों के जिला अध्यक्षों ने आपसी सहमति से नई जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री तरुण सिंह राठौर को जिला संयोजक तथा श्री विपिन यादव को जिला उप संयोजक चुना गया। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर बैठक में उपस्थित संघों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई।
फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी के चयन की इस प्रक्रिया में विभिन्न संघों के जिला अध्यक्षों की सहभागिता रही। सर्वसम्मति से हुए चयन को जिले के कर्मचारी-अधिकारी संगठनों के बीच समन्वय और सामूहिक निर्णय की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
