लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, चाकू-रॉड व डंडा जब्त

 

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मिली सफलता

 

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशन में थाना लोरमी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से चाकू, लोहे की रॉड और डंडा जब्त किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी की तलाश जारी है।

 

मामले में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 586/25 के तहत धारा 296, 351(2), 115(2), 333, 191(2), 191(3), 190, 118(1), 324(5), 109 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

घटना का विवरण

 

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता जुमनाबाई दिवाकर (पति प्रीतम दिवाकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी टेकनपारा, पेंड्री तालाब) ने 21 अक्टूबर 2025 की शाम को शिकायत दर्ज कराई थी।

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब उनके बच्चे घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। उसी दौरान आरोपी राजकुमार धृतलहरे अपने चाचा नीलकुमार धृतलहरे के साथ वहां से गुजर रहे थे और बच्चों को पटाखे फोड़ने से मना किया। मामूली विवाद के बाद सुलह हो गई, लेकिन आरोपी ने यह बात अपने पिता दिलीप धृतलहरे को बता दी।

 

पुरानी रंजिश के चलते राजकुमार (23 वर्ष), दिलीप (42 वर्ष), नीलकुमार (30 वर्ष), देवकुमार (19 वर्ष) और एक नाबालिग ने मिलकर लोहे की रॉड, डंडा और चाकू जैसा हथियार लेकर प्रीतम दिवाकर के घर में घुसकर हमला किया।

हमले में प्रीतम दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बीच-बचाव करने आए जुमनाबाई, ओमप्रकाश, उमेश और नरेन्द्र दिवाकर को भी पीटा गया। आरोपियों ने मौके पर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

 

प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच में मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

एसपी भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त एसपी नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप एसपी लोरमी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

23 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया—

 

राजकुमार धृतलहरे पिता दिलीप

 

दिलीप कुमार धृतलहरे पिता मोहितराम

 

नीलकुमार धृतलहरे पिता मोहितराम

 

देवकुमार धृतलहरे पिता दिलीप

सभी जिला बिलासपुर (साकिन बांधा, चौकी जूनापारा, थाना तखतपुर) के निवासी हैं।

 

 

घटनास्थल से हथियार बरामद कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुंदरलाल गोरले, सउनि राजकुमारी यादव, प्रआर शेषनारायण कश्यप, आर देवीचंद नवरंग, धर्मेन्द्र यादव, गणेश ध्रुव और कवि टोप्पो की भूमिका सराहनीय रही।

 

एसपी भोजराम पटेल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि—

 

“ऐसी त्वरित और सख्त कार्रवाई से अपराधियों में पुलिस का भय और कानून का विश्वास दोनों कायम रहेगा।”