पवन देव बने छत्तीसगढ़ के नए महानिदेशक, 31 IPS अधिकारियों के तबादले

✍️ भागीरथी यादव

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 31 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 1992 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव को छत्तीसगढ़ का नया महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं नियुक्त किया गया है।

पवन देव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे। वहीं 1994 बैच के गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासन, प्रशिक्षण, यातायात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, सीआईडी, एसआईए, नक्सल ऑपरेशन, छसबल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया है।