✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की पहल पर जिला जेल में रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर के साथ नगर पालिक निगम कोरबा की महिला पार्षदों ने जेल पहुंचकर बंदियों को राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस दौरान महिला जनप्रतिनिधियों ने कैदी भाइयों का हालचाल जाना और उनसे संकल्प लिया कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण उन्हें दोबारा जेल आने की नौबत आए। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सुधार की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, पार्षद धनश्री साहू, प्रभा राठौर, रूबीदेवी सागर, आरती सिंह, चंद्रकली जायसवाल, चंदादेवी, सुलोचना यादव, सीमा कर्ष, हारबाई यादव, सरिता कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहीं। वहीं एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग एवं जेलर अमित साहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कोरबा से शांतनु मिश्रा की रिपोर्ट
