पाली में पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई सुरक्षा की दो बूंदें

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

पाली। नगर पंचायत पाली में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में उत्साह और जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष वैशाली पंकज राजपाल एवं पार्षद दीप्ति दीपक शर्मा ने नन्हे बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल सराफ, डॉ. तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अभियान के शुभारंभ पर वैशाली पंकज राजपाल ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद दवा पिलवाने में सहयोग करें। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सुदृढ़ योजना बनाकर कार्य करने पर बल दिया।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चौक-चौराहों, बाजारों एवं हॉट में भी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने की विशेष व्यवस्था की गई है, जो सराहनीय प्रयास है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे, इसके लिए टीमों का गठन कर घर-घर संपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को जागरूक करते हुए समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की गई।

पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से नगर पंचायत पाली को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार