युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद
सुशील जायसवाल
पोड़ी उपरोड़ा/सिरमिना :- भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सिरमिना में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ईश्वर सिंह बिंझवार को सौंपे जाने से क्षेत्र के युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई नियुक्ति की खबर सामने आते ही ईश्वर सिंह बिंझवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

युवा मोर्चा मंडल सिरमिना के अध्यक्ष पद पर ईश्वर सिंह बिंझवार की नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके कुशल नेतृत्व, सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं के साथ बेहतर समन्वय से भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सिरमिना को नई मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर ईश्वर सिंह बिंझवार को शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा क्षेत्र के युवाओं की समस्याओं और उनके हितों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जाने की अपेक्षा जताई जा रही है।
इस नियुक्ति पर ग्राम पंचायत घोसरा की सरपंच श्रीमती शाम बाई बिंझवार, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर सिंह बिंझवार, उपसरपंच एवं पंचायत के पंचगण सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने ईश्वर सिंह बिंझवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन के निरंतर प्रगति करने और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने की मंगलकामना की।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में ईश्वर सिंह बिंझवार के प्रति शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों ने आशा व्यक्त की है कि ईश्वर सिंह बिंझवार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करते हुए युवा मोर्चा मंडल सिरमिना को मजबूत एवं प्रभावशाली संगठन बनाने में अपना योगदान देंगे।
