भीषण गर्मी में भी जूझते रहते हैं बिजली कर्मचारी

सुशील जायसवाल

 

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबी चोटिया) जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत मोरगा, चोटिया, जटगा, एवं पसान,व कोरबी फीडर क्षेत्र में आने वाले लगभग सौ गांवों में बिजली की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की कमी और एकलौता लाईन मैन की देखभाल और पड़ रहे भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है ,


कोरबी चोटिया क्षेत्र सहित अन्य सभी गांवों में गर्मी की शुरुआत के साथ जहां आम लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए घरों में एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं, वहीं बिजली विभाग के कर्मी इसी भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


इस भीषण तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के बावजूद भी लाइनमैन और तकनीकी स्टाफ लगातार फील्ड में रहकर बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहते हैं कि आम नागरिकों को सुविधा मिलती रहे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बढ़ती मांग के बीच कहीं भी फॉल्ट या लाइन ट्रिप होने पर रात हो या दिन बिजली कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं।

बता दें कि कई बार दोपहर की तपती धूप में पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य करना पड़ता है, तो कभी रात में भी अंधेरे में काम कर आपूर्ति बहाल करनी पड़ती है। इसके बावजूद उनकी प्राथमिकता यही रहती है कि आम जनता को कम से कम समय में बिजली उपलब्ध हो सके। बिजली विभाग द्वारा नियमित मेंटेनेंस, पुराने तारों का सुधार और ट्रांसफार्मर की जांच जैसे कार्य भी तेजी से किए जा जाते हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोड बढ़ना स्वाभाविक है, ऐसे में टीम को पहले से अलर्ट रखा जाता है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाती है ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो सके सभी को सुविधा मिलती रहे।

स्थानीय नागरिकों ने भी बिजली कर्मियों के इस समर्पण की सराहना की है। लोगों का कहना है कि जब भी क्षेत्र में बिजली बाधित होती है, कर्मचारी बिना देरी किए मौके पर पहुंचते हैं और समस्या का समाधान करते हैं। कई बार कठिन परिस्थितियों में भी वे जोखिम उठाकर काम करते हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है। दरअसल, बिजली आपूर्ति को बनाए रखना सिर्फ तकनीकी कार्य नहीं, बल्कि एक सेवा भावना भी है। इस भीषण गर्मी में जहां एक ओर लोग घरों में राहत तलाश रहे हैं, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी सड़कों पर, पोल पर और ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर घर तक रोशनी और ठंडक पहुंचती रहे। ऐसे में इन कर्मियों का यह जज्बा और समर्पण निश्चित ही सराहनीय है, जो बिना रुके, बिना थके आमजन की सुविधा के लिए लगातार काम करते रहते हैं।