धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन… गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंजता रहा बोईदा 

Gyan Shankar Tiwari from

 

 

 

Loksadan।   हरदीबाजार – गणपति बप्पा मोरया… मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्धोष से शनिवार देर शाम को ग्राम बोईदा की सड़कें गूंजती रही। जिसको देखो वहीं अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहते थे।गाजे – बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते – झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर -गुलाल भी लगाया। जब श्रद्धालु तालाब पहुंचे तो उनके साथ सेल्फी लेने का दौर शुरू हो गया।अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विध्नहर्ता की मूर्ति को विसर्जित किया।