केमिकल फैक्ट्री में भड़की आग, उठता धुआं देखें वीडियो……..

✍️ भागीरथी यादव

 

 

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज औद्योगिक इलाके में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। श्याम केमिकल फैक्ट्री परिसर में आग लगते ही देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फैक्ट्री में केमिकल सामग्री मौजूद होने के कारण आग पर काबू पाने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी भी फिलहाल नहीं मिली है। वहीं फैक्ट्री में आग से हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।