कोरबा दर्री : लक्ष्मी डेयरी के सांभर में मिला मरा कीड़ा, शिकायत पर पहुंचे अधिकारी…..

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा (दर्री)। दर्री क्षेत्र की एक जानी-मानी डेयरी में नाश्ते के दौरान सांभर में मरा हुआ कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्राहकों ने नाराजगी जताई। शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की।

जानकारी के अनुसार, कुछ ग्राहक डेयरी में इडली-डोसा खाने पहुंचे थे। इसी दौरान सांभर की कटोरी में मृत कीड़ा दिखाई दिया। ग्राहकों ने इसकी शिकायत कर्मचारियों से की और घटना का वीडियो भी बनाया। मामले के बाद डेयरी की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

रसोई की सफाई व्यवस्था पर सवाल

 

शिकायत के बाद दर्री के नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों की टीम ने डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई और खाद्य सामग्री रखने की व्यवस्था की जांच की गई।

 

खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

 

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सांभर, डोसा बैटर और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना ने खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब जांच रिपोर्ट से ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।