*सुशील जायसवाल*
*कोरबी चोटिया:-* जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, के निर्देशानुसार कोरबा जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र पसान थाना, के कोरबी पुलिस चौकी में गौ रक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया!
चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में स्थानीय गणमान्य नागरिक व जन प्रतिनिधि और गौ रक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए!
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में गौ वंश की सुरक्षा, तस्करी पर रोक लगाने और आवारा मौवेसियो की देखभाल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई!
चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ,ने स्थानीय समिति के सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा गौ रक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की खुले दिल से सराहना की!
उन्होंने कहा की पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता और स्थानीय समितियों का सहयोग अपराधियों के हौसले पस्त करने में बेहद मददगार साबित होता है! इस मौके पर राजू राम मरावी, सरपंच कोरबी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश केराम, अनिल साहू, शिव प्रसाद साहू, एवं राजकुमार केराम, सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे!
