कोरबा: आबकारी से बचने का ‘नाम बदलो’ फॉर्मूला फेल, शराब के साथ पकड़ी गई…..

✍️ भागीरथी यादव

 

रजकम्मा में आबकारी की दबिश, 7.2 लीटर महुआ शराब जब्त

 

कोरबा/कटघोरा, 24 सितंबर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने ग्राम रजकम्मा के आवासपारा में कार्रवाई की। टीम ने मौके से 7.2 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए सैजल ध्रुव उर्फ पिंकी (22) को पकड़ा।

आबकारी विभाग के मुताबिक, टीम पूर्व में भी महिला की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह कथित रूप से अपना नाम बदलकर वहां से निकल गई थी। निगरानी के बाद 24 सितंबर को दोबारा दबिश देकर उसे शराब के साथ पकड़ा गया।

 

मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में हुई, जिसमें अभिषेक चौहान सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।