✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। पोढ़ीबहार रेलवे लाइन निवासी रामसरन साहू 24 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि उनका यह जाना परिवार के लिए चिंता और इंतजार का कारण बन जाएगा। घर से निकलने के बाद से रामसरन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों के अनुसार रामसरन साहू को आखिरी बार निहारिका चौक के पास देखा गया था। इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चला। हर गुजरते दिन के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और अपनों के लौटने की उम्मीद लगाए परिजन उनकी राह देख रहे हैं।
परिवार ने आम लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने रामसरन साहू को कहीं देखा हो या उनके संबंध में कोई जानकारी मिली हो, तो तत्काल परिवार को सूचित करें। एक छोटी-सी सूचना भी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।
नाम : रामसरन साहू
निवास : पोढ़ीबहार रेलवे लाइन, कोरबा
घर से निकले : 24 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे
आखिरी बार देखा गया : निहारिका चौक
संपर्क : 6266420765
