✍️ भागीरथी यादव
मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक भी हिरासत में
बिलासपुर/मस्तूरी। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला किए जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना 20 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे गणेश पंडाल के पास हुई। विवाद के दौरान आरोपियों ने शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज सहित अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शैलेष राठौर को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश और एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी एवं एसीसीयू की टीम ने आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी बरामद की।
पुलिस ने मामले में बोधीराम राठौर सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 21 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद 22 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी
