सायन-कोलीवाड़ा में भाजपा की बगावत पर हाईकोर्ट सख्त, नोटिस जारी

✍️ भागीरथी यादव

 

मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा वार्ड में भाजपा की अंदरूनी बगावत अब कानूनी मोड़ ले चुकी है। शिवसेना की याचिका पर संज्ञान लेते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को भाजपा, चुनाव आयोग और बागी उम्मीदवार शिल्पा केलुस्कर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

महायुति की आधिकारिक शिवसेना उम्मीदवार पूजा कांबले के खिलाफ भाजपा नेता शिल्पा केलुस्कर द्वारा बगावत कर नामांकन भरने और कथित फर्जी एबी फॉर्म लगाने का मामला अदालत पहुंचा। कोर्ट ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए याचिका स्वीकार की।

हालांकि चुनाव आयोग ने नामांकन को नियमसम्मत बताया है, लेकिन हाईकोर्ट की दखल से सियासी हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि बगावत पर कानून की क्या मार पड़ती है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, BJP सरकार पर साधा निशाना

        दिल्ली –  दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और महासचिव सचिन पायलट ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य से जुड़े प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर स्पष्ट दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की BJP सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य में माइनिंग को बैकडोर से प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे आदिवासी समुदाय प्रभावित और परेशान है। कांग्रेस आदिवासी भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि BJP सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर नया कानून लागू किया है, जिससे पंचायतों, गरीबों और मजदूरों के अधिकार छीने गए हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाएगी और यह नया कानून वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विचारधारा वाला प्रदेश है। युवाओं और आम जनता को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं और पार्टी उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

    युवा शक्ति से गूंजा कोरबा, जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भरा जोश

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला युवा कांग्रेस कोरबा शहर द्वारा आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह एवं जिला प्रभारी पुष्पेंद्र साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि युवा कांग्रेस ही पार्टी की रीढ़ है और आने वाले समय में युवाओं को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिला, ब्लॉक एवं वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संगठन के प्रति युवाओं का जोश, अनुशासन और प्रतिबद्धता पूरे आयोजन में साफ झलकती रही। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि कोरबा में संगठन पूरी तरह सक्रिय, संगठित और संघर्ष के लिए तैयार है। यह आयोजन आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त