जुराली मुक्तिधाम मार्ग बना ग्रामीणों की पीड़ा का रास्ता, प्रशासन से न्याय की गुहार

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा/कटघोरा, 9 जनवरी 2026।

कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम जुराली में मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता आज ग्रामीणों के लिए गंभीर संकट का कारण बना हुआ है। वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़े इस मार्ग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद आत्मानारायण पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज कटघोरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि नवीन पुल निर्माण के दौरान मुक्तिधाम तक जाने वाला एकमात्र मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से अब तक न तो मार्ग का पुनर्निर्माण किया गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। हालात ऐसे हैं कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों के समय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी पीड़ा और भी बढ़ जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। यहां तक कि ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के माध्यम से मार्ग निर्माण कराए जाने को लेकर पत्राचार भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।

खस्ताहाल रास्ते के कारण शवयात्रा निकालना अत्यंत दुष्कर हो गया है, जिससे ग्रामीणों को मानसिक और शारीरिक दोनों ही स्तर पर पीड़ा झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मानवीय और आवश्यक मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी असहनीय स्थिति का सामना न करना पड़े।

ज्ञापन सौंपते समय ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी व्यथा को समझते हुए जल्द सकारात्मक और प्रभावी कदम उठाएगा।

  • Related Posts

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। अयोध्यापुरी से पार्षद एवं एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बंटी सरोज शांडिल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्यों में लगे रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद बंटी सरोज शांडिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त