घर लौटते समय हमला: पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष को युवकों ने घेरकर पीटा

✍️ भागीरथी यादव 

 

कोरबा। शांत मानी जाने वाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन चौरसिया पर कुछ युवकों ने सरेराह हमला कर दिया। यह हमला केवल मारपीट नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश बताया जा रहा है, क्योंकि हमलावरों ने जानबूझकर उनके उसी पैर पर वार किया, जिसमें पहले सर्जरी के बाद रॉड डली हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी 2026 की रात करीब 8:15 बजे नितिन चौरसिया अपने घर लौट रहे थे, तभी कॉलोनी के ही कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले गाली-गलौच हुई और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया। आरोप है कि शिवम पाण्डेय, फरदीन, अभिषेक और तेजस ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया।

नितिन के अनुसार, कुछ दिन पहले कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान उनका मासूम बेटा एक बड़े हादसे से बाल-बाल बचा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी युवकों ने रंजिश पाल ली और मौका पाकर हमला कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि पहले पीछे से लात मारकर उन्हें गिराया गया, फिर जमीन पर पड़े होने के दौरान बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों को यह अच्छी तरह मालूम था कि कुछ माह पहले उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था, इसके बावजूद उसी पैर को निशाना बनाया गया। इस हमले में उनके दाहिने पैर और पंजे में दोबारा फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर में कई अंदरूनी चोटें आई हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने नितिन चौरसिया की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 296 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में और सख्ती की जा सकती है।

यह मामला न केवल एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि शहर में बढ़ती गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था की चुनौती को भी उजागर करता है।

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी