
बिलासपुर। भारत रत्न से सम्मानित महान गायिका लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप, बिलासपुर द्वारा एक निजी भवन में भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे गायक-कलाकारों ने लता जी के अमर, सदाबहार और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को सुरमय बना दिया।
सुरों से सजी श्रद्धांजलि
कोरेको म्यूजिक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। लता जी के कालजयी गीतों की गूंज से पूरा सभागार संगीतमय हो उठा। उपस्थित संगीत प्रेमी देर तक मधुर स्वरों की इस श्रृंखला में डूबे रहे।
उभरते कलाकारों को मंच देने की पहल
ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि नवोदित गायकों को मंच उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि देश के महान दिवंगत गायक-कलाकारों की जयंती और पुण्यतिथि पर ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी को संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ा जा सके।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साकेश मिश्रा, समाजसेवी संजीव पाल, पत्रकार यू. मुरली राव, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश लवहातरे, वेद रात्रे, राघवेंद्र शर्मा, नूतन तिवारी एवं अधिवक्ता अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पी. संगीत राव (बिलासपुर), राजेंद्र कमल, सोनिया सोनी, क्रांति मौर्या, वर्षा केदकार, मोनिका दत्ता, शिल्पा निषाद, प्राची करने, रानी पसरिया, माया वनवारे, ज्योति प्रभा, अंजलि कुमारी, राम कृष्ण, बी. सतीश प्रसाद, जी.बी. नरसिंग मूर्ति, गया प्रसाद साहू, संजय मालेवार, प्रहलाद कुमार यादव, प्रमोद वैष्णव, जय सिंह, अरविंद कोन्हेर, रवि पाल, संजीव राय, बी.एच. श्रीनिवास, आनंद गुप्ता, मनहरण सिंह, संजय कौशिक, राजेंद्र शुक्ला, नरेश सारथी (मुंगेली), कालीचरण और हरिओम दुबे सहित अनेक कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक गीत प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें सभी कलाकारों ने एक स्वर में लता मंगेशकर को नमन किया।





