जेलगांव चौक पर जलती रही XUV, लोग देखते रह गए खौफनाक मंजर देखे वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा, 16 मई। दर्री थाना क्षेत्र के जेलगांव चौक मुख्य मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोरबा से रायपुर जा रही एक तेज रफ्तार Mahindra XUV अचानक आग की लपटों में घिर गई। हादसे के वक्त वाहन में डॉ. विवेक रंजन महतो समेत तीन लोग सवार थे। समय रहते सभी के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलती कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि बाहर निकलने के कुछ ही सेकंड बाद वाहन के दरवाजे लॉक हो गए और देखते ही देखते पूरी XUV आग का गोला बन गई।

 

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क पर धू-धू कर जलती SUV को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

 

 

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर जलती XUV और मौके पर मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है।

 

आग बुझाने की कार्रवाई में सीएसईबी कोरबा वेस्ट दमकल विभाग के HTPS फायर ऑफिसर जी.पी. पनारिया, फायरमैन बृजेश कुशवाहा, अजय बनागर, विकास यादव, अजय कंवर, उपेश जांगड़े, शहजादा अली तथा फायर वाहन चालक रूद्र प्रताप की अहम भूमिका रही।