घर में घुसकर महिला से दरिंदगी, शोर मचाते ही भागा आरोपी… पुलिस ने 2 घंटे में दबोचा

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

सुकमा। जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 3 मई 2026 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी पतिराम नाग को इसकी जानकारी मिली और वह जबरन घर में घुस गया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। भय और लोकलाज के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं दी।

बताया जा रहा है कि 5 मई 2026 को आरोपी फिर से पीड़िता के घर पहुंचा और दोबारा जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

घटना की शिकायत पर गादीरास थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2026 के तहत धारा 64(1), 331(6) एवं 351 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और फरार आरोपी पतिराम नाग पिता हड़मा नाग (45 वर्ष) निवासी जिला सुकमा को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा रही है तथा उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।