
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा/पाली-चैतमा। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा चैतमा स्थित पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आम जनता से संवाद कर बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों में वृद्धि से हो रही परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण पैंकरा ने किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। महंगाई के कारण लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है और रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है।
धरना प्रदर्शन में अजय सैनी, डीके आदिले, तुषार रॉबिन्सन, कुरान सिंह, श्यामू सलाम, दिनेश मेहंत, दुर्गेश माणिकपुरी, अमरनाथ नागदेव, रामप्रसाद चौहान, अमुंद भारिया, हेमंत यादव, मारखन सिंह, संपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
