
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo जनसंपर्क अभियान के तहत जिला कोरबा पहुंचे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री Jai Singh Agrawal भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं का विभिन्न स्थानों पर स्वागत, सत्कार एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर के ग्राम डूमरमूड़ा पहुंचकर नेताओं ने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आम जनता ने क्षेत्र में बढ़ते राखड़ प्रदूषण को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि राखड़ के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं।

किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि राखड़ प्रदूषण के कारण खेतों की उपजाऊ क्षमता प्रभावित हो रही है और फसल उत्पादन में भारी गिरावट आ रही है। ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद टी.एस. सिंहदेव ने आश्वासन दिया कि इस गंभीर विषय पर छत्तीसगढ़ सरकार से चर्चा कर उचित निराकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव डॉ. डी.आर. नेताम, पूर्व एल्डरमैन मनीराम साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एल.पी.जी. साहू, वरिष्ठ नेता रमन यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती कंमार, अशोक कंमार सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी प्रेस को गोपाल यादव द्वारा दी गई।
