पानी और बिजली संकट से जूझ रहा अयोध्यापुरी रहवासी परेशान

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव

 

“दर्री क्षेत्र में पेयजल संकट और बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, समाधान की मांग तेज”

 

 

कोरबा/दर्री। दर्री क्षेत्र के अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 52 में इन दिनों पानी और बिजली की गंभीर समस्या से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से उन्हें पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है, वहीं लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को जरूरत का पानी जुटाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं। वहीं बार-बार बिजली गुल होने से घरों में परेशानी बढ़ गई है और आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभागों तक पहुंचाई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने प्रशासन और जिम्मेदार विभागों से जल्द से जल्द पानी और बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।