दर्री क्षेत्र में कल रात से लगातार बारिश, मौसम हुआ सुहाना

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा/दर्री। दर्री क्षेत्र में कल रात से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है।

लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र का तापमान गिरा है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। किसान इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं, वहीं लोगों ने भी लंबे समय बाद मिली ठंडक का आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।