बीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 6 अगस्त को बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन करेंगे और चिकित्सकीय संस्थानों का निरीक्षण कर जमीनी हालात की समीक्षा करेंगे।
मंत्री श्री जायसवाल का यह दौरा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से निर्धारित किया गया है। वे अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों और अन्य चिकित्सकीय इकाइयों में चल रहे कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेंगे तथा ज़रूरी निर्देश भी देंगे।
प्रवास के दौरान मंत्री स्वास्थ्य अमले से संवाद कर सकते हैं एवं क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेकर नीतिगत निर्णयों हेतु सुझाव प्राप्त करेंगे। यह दौरा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।






