✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने शिकायत में बताया कि 14 जुलाई 2024 को आरोपी संतोष पटेल ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष पटेल (22), पिता जगदेव पटेल, निवासी अचानाकपुर, थाना पंडातराई, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
