घोसरा में आंगन मिलन सेवा समारोह, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

सुशील जयसवाल

 

 

सिरमिना/कोरबी चोटिया। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सिरमिना मंडल अंतर्गत ग्राम घोसरा में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार रहे। समारोह का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार के महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाना रहा।

इस दौरान वक्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और आदर की भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती शाम बाई बिंझवार, सचिव लक्ष्मण आयाम, उपसरपंच सुंदर आयम, मनोहर बिंझवार, शिवमंगल सिंह, जगलाल आयम, धर्मेंद्र साहू, पंच बीरबल बिंझवार सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामशिला, राधाबाई, सुमित्रा साहू, संगीता, नैहारो बाई, अवध यादव, सावन मरकाम, निरासो तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।