✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद होटल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में मिठाई और पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को बाथरूम में धोते हुए देखा जा रहा है। होटल पहुंचे एक ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
वीडियो में सार्वजनिक उपयोग वाले बाथरूम में बर्तन धोते हुए दिखाई देने पर खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि इमरजेंसी की स्थिति में बर्तन वहां धुलवाए जा रहे थे।
