कोरबा : दर्री यात्री प्रतीक्षालय बना कचरा घर, सुविधा के नाम पर बदहाली….

✍️ भागीरथी यादव

 

जमनीपाली। एनटीपीसी मेन गेट के मुख्य द्वार के सामने यात्रियों की सुविधा के लिए शासन द्वारा बनाया गया यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिस प्रतीक्षालय का उद्देश्य यात्रियों को बैठने और राहत देने का था, वहां अब कचरे का अंबार नजर आ रहा है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0006,0.0000;
brp_del_sen:0.1300,0.0000;
motionR: 65536;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.43460286, 0.8510783);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 420.35266;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?Cloudy, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 34;zeissColor: bright;

प्रतीक्षालय परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी और जमा कचरे के कारण यह स्थान यात्रियों के उपयोग के लायक नजर नहीं आ रहा है। लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई सार्वजनिक सुविधा यदि साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में कचरे से घिर जाए, तो सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

 

एनटीपीसी मेन गेट जैसे व्यस्त स्थान पर स्थित इस यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति साफ तौर पर जिम्मेदार विभाग की अनदेखी को दर्शाती है। यात्रियों के लिए बनाए गए इस स्थान पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। सुविधा मौजूद है, लेकिन उसका लाभ लेने की स्थिति नहीं है।

 

सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण के साथ उनके नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में यात्री प्रतीक्षालय की तत्काल सफाई और नियमित देखरेख की जरूरत है, ताकि जिस उद्देश्य से इसे बनाया गया है, वह पूरा हो सके।