✍️ भागीरथी यादव
रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज प्रोफेसर को चाकू की नोक पर अगवा कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने प्रोफेसर की आंखों पर पट्टी बांधकर उनके मोबाइल और UPI की जानकारी हासिल की और करीब एक लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भूपदेवपुर क्षेत्र के पंडरीपानी से प्रोफेसर को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में सुनील सारथी को हिरासत में लिया है।
प्रारंभिक जांच में वारदात में चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित करा लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
