✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम महापौर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम कंवर का शनिवार शाम 4 बजे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता समुदाय, राजनीतिक क्षेत्र और शहर में शोक व्याप्त है।
श्याम कंवर ने वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में न्यायिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं। वहीं, कोरबा की प्रथम महापौर के रूप में उन्होंने नगरीय विकास की शुरुआती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को शहर के सार्वजनिक जीवन और अधिवक्ता जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
जिला अधिवक्ता संघ सहित उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। स्वर्गीय श्याम कंवर की अंत्येष्टि रविवार सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम भैसमा में होगी। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
