✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य संदेही अमित चौहान को बांगो के जंगल से गिरफ्तार किया है। वह घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर छिपा हुआ था। प्रारंभिक पूछताछ में उसके वारदात स्वीकार करने की जानकारी सामने आई है।

चार दिनों से लापता बच्ची का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव बरामद होने के बाद संदेही गांव से फरार हो गया था। पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर उसे पकड़ लिया।
मामले में यौन हिंसा की आशंका सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है। हत्या की वजह और घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद ही हो सकेगा।
