यादव समाज के द्वारा पेंड्रा में निकाली भव्य जन्माष्टमी शोभायात्रा

Loksadan:-

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में हुआ आयोजन:-

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के बैनर तले छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा जन्माष्टमी महोत्सव कार्यकम पेंड्रा में संपन्न हुआ।

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्य की सबसे लंबी शोभा यात्रा को पेंड्रा मरवाही गौरेला जिला में आयोजित की गई। सबसे लंबी इस कारण थी कि यह शोभा यात्रा ग्राम गिरवर में प्रारंभ हुई और पेंड्रा के अटल सभा गृह में पूर्ण हुई, एन दोनों स्थान की दूरी भिविन्न मार्गों होकर लगभग 15, किलोमीटर थी, शोभा यात्रा में गांव गांव से हजारों की तादाद में यदुवंशी भाइयों ने बढ़चढकर भाग लिया, दोनों नगरों में जगह जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में, पैदल, बाईकों, चार पहिया वाहनों, बसों, ट्रकों में भक्तगण चल रहे थे, दो दो डी जे, बृंदावन से पधारे कलाकारों ने पूरे शहर को मंत्रमुग्ध कर दिया, जगह जगह, चौक चौराहों पर गोविन्दा की टोलियों ने मटकी फोड़ कर आनंद भर दिया। पूरे रास्ते में लोगों ने नृत्य किया, मंचीय कार्यक्रम अटल सभागार में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम अपने इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर आरती की तत्पश्चात मंच पर अतिथियों को सादर बैठाया गया। उपस्थित आयोजन समिति के सदस्यों ने पुष्पहार से स्वागत किया, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव मुख्य अतिथि का सभी ने भव्य स्वागत किया है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब यहां भगवान श्री कृष्ण जी के पावन जन्मोत्सव, जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एकत्रित होकर अपने इष्ट देव का जन्मोत्सव पर्व मना रहे हैं। इस शुभ अवसर पर में मैं यादव समाज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान पर कुछ शब्द आप सबके समक्छ रखना चाहता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं भगवान श्री कृष्ण स्वयं यादव कुल में जन्मे थे। उनका जन्म एक अवतारी पुरुष का ही नहीं बल्कि एक ऐसे मार्गदर्शक का था जिन्होंने धर्म, नीति, कर्म और प्रेम का अनोखा संगम समाज को दिया। उन्होंने गीता के उपदेश के माध्यम से केवल अर्जुन को ही नहीं बल्कि समस्त मानव जाति को जीवन जीने की राह दिखाई। यादव समाज का योगदान केवल श्री कृष्णा तन सीमित नहीं रहा। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक यादवों ने कृषि, सैन्य राजनीति, समाज सेवा और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महाभारत काल मेयदव वीरों की शक्ति और पराक्रम का वर्णन स्वयं वेद और पुराणों में मिलता है। स्वतंत्रता संग्राम में भी यादव समाज के कई वीरों ने बलिदान दिया। आज भी भारतीय सेना में यादव युवाओं की उपस्थिति गर्व का विषय है।ये देश की सीमाओं की रक्षा तन मन और प्राण तक नेछवार कर करते है। राजनीति के क्षेत्र की बात करें तो यादव समाज लोकतन्त्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है, चाहे संसद हो ,विधानसभाएं हो, या ग्राम पंचायतें स्थानीय संस्थाएं यादव नेताओं ने जा सेवा को ही अपना धर्म माना है। सामाजिक क्षेत्र में भी यादव समाज ने शिक्षा, स्वास्थ ओर सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों में बढ़चढकर भाग लिया है।समंत सुधार की दिशा में आज यादव समाज के सा गठन कार्य कर रहे है। इसलिए जन्माष्टमी के इस पवनी अवसर हमें न केवल श्री कृष्णा के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए कि हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा करने का संकल्प लेना चाहते। आइए हम सब मिलकर यह प्रण लें कि हम अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ाएं और एक सशक्त समृद्ध ओर सुसंस्कृत भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। जन्माष्टमी कार्यकम में रेजांगला रज कलश यात्रा के साथ अहीर रेजिमेंट की मांग पर उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से जानकारी दी, शोभा यात्रा में जगह जगह रेजांगला शौर्य के गीत भी बजाए गए तथा युवाओं में अहीर रेजिमेंट हक है है हमारा के गगन भेदी नारों से जोश भरा गया, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव ने 18नवंबर 2025को दिल्ली में आयोजित विशाल कार्यकम में रेजांगला रज कलश यात्रा समापन पर शामिल होने अनुरोध किया गया था। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने किया आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष टेकराम यादव ने किया, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्छ रानू यादव मालिक राम यादव अजय यादव जी ,सोनू यादव ,बबलू यादव सीताराम यादव,लक्ष्मीधर यादव,किसुन यादव ओमप्रकाश यादव गंगा यादव , संतोष यादव सिद्धनाथ यादव दिनेश यादव सुखीराम यादव ,राजू यादव पूसियाराम यादव पंकज यादव कन्हैया यादव पुरषोत्तम यादव राजेश यादव दिलीप यादव विद्या यादव कोमल यादव रमेश यादव और भारी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।

कार्यक्रम में नारी शक्ति की उपस्थिति सराहनीय थी। प्रेस विज्ञप्ति प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र यादव एवं ओम प्रकाश यादव जिला अध्यक्ष पेंड्रा मरवाही गौरेला द्वारा जारी की गई।

  • Related Posts

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे सौरभ पार्क, तिल्दा में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन विकास मित्र मंडल के तत्वावधान में तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी के नेतृत्व में किया जा रहा है।   महोत्सव का मुख्य आकर्षण सिंधी समाज के वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंगर मोहित लालवानी होंगे, जो अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या को भव्य और यादगार बनाने के लिए विकास मित्र मंडल (VMM) द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।   इस संबंध में विकास मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास सुखवानी ने बताया कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या समाज का नहीं, बल्कि पूरे शहर और सभी समाज के लोगों का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष का यह पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है, इसलिए इसमें हर समाज और वर्ग के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।   विकास सुखवानी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का पास सिस्टम नहीं रखा गया है, ताकि सभी लोग समान रूप से कार्यक्रम का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि मंच पर सिंधी गानों के साथ-साथ बॉलीवुड भजन एवं अन्य सांस्कृतिक गीतों की भी प्रस्तुति होगी, जिससे हर वर्ग के लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।   उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 16 मार्च को सौरभ पार्क पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और इस महोत्सव को भव्य व ऐतिहासिक बनाएं।   कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। मार्च महीने में बढ़ते तापमान और हल्की गर्मी के बीच जिले के चिरमिरी क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग चिरमिरी के पोड़ी पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप मुख्य सड़क के आसपास लगी, जहां एक ओर बैकुंठपुर वन विभाग और दूसरी ओर चिरमिरी वन विभाग का क्षेत्र लगता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नशेड़ियों ने नशे की हालत में सूखे पत्तों में आग लगा दी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलकर विकराल रूप ले गई। आग से उठ रहे घने धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को रास्ता देखने में भी काफी परेशानी हुई। घटना की सूचना वन विभाग को दिए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन मौके पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिलने से विभाग की तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग की प्रतिक्रिया चिरमिरी वन रेंजर सूर्य देव सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही गई है। संसाधनों की कमी बनी चुनौती चिरमिरी रेंज में जंगल की आग रोकने के लिए संसाधनों की कमी भी सामने आ रही है। इतने बड़े वन क्षेत्र के लिए विभाग के पास केवल चार ब्लोअर मशीनें हैं, जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा रही हैं। कई बार वनकर्मियों को पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों से आग बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, इसलिए वन विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ-साथ संसाधनों को मजबूत करने की जरूरत है।  

    अन्य खबरे

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान