मोहनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर से जांच व कार्रवाई की मांग की; सरपंच‑सचिव पर दबाव बढ़ा

 

Loksadan। जनपद सीईओ द्वारा बैठाई गई जांच ठंडे बस्ते में.

__________________________

कोरबा/कटघोरा:-  जिले के कटघोरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मोहनपुर में बीते पंचवर्षीय सरपंच- सचिव द्वारा मिलकर किये गए व्यापक भ्रष्ट्राचार से संबंधित प्रसारित खबरें को जनपद सीईओ द्वारा संज्ञान में लेकर जांच तो बैठाई गई लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चले जाने से भ्रष्ट्राचारियों के हौसले बुलंद हो गए है। दूसरी ओर इस पंचायत के विकास राशि मे किये गए गबन को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर से जांच और कार्यवाही की मांग की है।

 

पड़ोसी जिला जांजगीर- चांपा निवासी विधायक प्रतिनिधि शुभम सिंह राजपूत ने मोहनपुर पंचायत के तत्कालीन सरपंच सावित्री बाई के कार्यकाल में हुए भ्रष्ट्राचार मामले को लेकर कलेक्टर से जांच और उचित कार्यवाही की मांग को लेकर लिखा है कि जनपद पंचायत कटघोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनपुर में 14वें, 15वें वित्त मद की राशि से किये गए सभी कार्यों में अनियमितता व भ्रष्ट्राचार की गई है। ग्राम पंचायतों के विकास कार्य के लिए शासन द्वारा पंचायतों को दी जाने वाली 14वें और 15वें वित्त मद की राशि का सरपंच व सचिव द्वारा दुरुपयोग किया गया है। अनाप- शनाप खर्चे का बिल लगाकर बुनियादी विकास के लिए जारी राशि का आहरण कर बंदरबांट कर लिया गया। जिसमें 14वें, 15वें वित्त मद की राशि का जांच होना आवश्यक है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए 14वें एवं 15वें वित्त की राशि से किये गए सभी कार्यों और खर्च की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ ही शिकायत के संबंध में किये जाने वाले जांच प्रतिवेदन शिकायती पोर्टल में अपलोड किया जावे तथा कृत कार्यवाही से मुझे अवगत कराने की दया करें।

 

बता दें कि मोहनपुर पंचायत में बीते पंचवर्षीय कार्यकाल में सरपंच- सचिव के मिलीभगत से मनमाने भ्रष्ट्राचार को अंजाम दिया गया है। जिन्हें खबरों के माध्यम से उजागर किया गया। जिन खबरों के आधार पर कटघोरा जनपद सीईओ यशपाल सिंह ने जांच तो बैठाई पर जांच टीम अभी तक गांव नही पहुँच पाई है। ऐसे में गठित जांच के मामले ठंडे बस्ते में चले जाने से भ्रष्ट्राचार में संलिप्त रहने वाले सरपंच- सचिव के हौसले बुलंद हो चुके है। मोहनपुर के लोगों का कहना है कि सरपंच- सचिव द्वारा जांच के लिए पंचायत आने वाली टीम को अपने पक्ष में कर सबकुछ ठीक ठाक बता खबरों व ग्रामीणों की शिकायतें को निराधार साबित करने की बातें कही जा रही थी, कहीं जांच टीम के गांव नही पहुँच पाने का मुख्य कारण यही तो नही? बहरहाल विधायक प्रतिनिधि द्वारा इस पंचायत में हुए भ्रष्ट्राचार को लेकर कलेक्टर से किये गए जांच व कार्यवाही की मांग के बाद सरपंच- सचिव के हाथ- पांव फूलने लगे है और उन्हें कार्रवाई का भय सताने लगा है। देखना है कि इस शिकायत पर जिले की जांच टीम भी गांव पहुँच पाती है या नही?

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह