रोहिना में हुआ ऐतिहासिक एवं पारंपरिक नुआखाई मिलन समारोह का आयोजन

 

लोक सदन

 

महासमुंद- कोलता समाज द्वारा आयोजित नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का किया गया सम्मान*

 

सरायपाली :- बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज संभाग रायपुर छग का नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह ग्राम रोहिना शाखा सभा रोहिना में आयोजित किया गया। जिसमें आंंचलिक सभा सरायपाली, बसना, पिथौरा एवं रायपुर से बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने भाग लिया। समारोह में प्रतिभा सम्पन्न 61विशिष्ट जनों का कोलता समाज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू, संरक्षक गण हरिचरण प्रधान, व्यासदेव भोई, महामंत्री मथामणी बढ़ाई, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई,सचिव युगल किशोर प्रधान, उड़िसा से दीवाकर प्रधान,संभागीय उपाध्यक्ष प्रवीण भोई, मुरली प्रधान, चित्रसेन प्रधान, संभागीय सचिव मोहन साहू, ललित साहू, रंकमणी प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य किशोर भोई , मंदिर समिति अध्यक्ष चन्द्रकांत भोई, विशेष आमंत्रित सदस्य सुवर्धन प्रधान, गोवर्धन साहू, आंचलिक अध्यक्ष सरायपाली प्रदीप साहू, बसना भोजराज प्रधान, पिथौरा षडानन भोई,महिला प्रकोष्ठ संरक्षक मंदाकिनी साहू, संभागीय महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष त्रिवेणी बढ़ाई, युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष राजेश प्रधान, विधिक सलाहकार दिलीप भोई, प्रवक्ता देवेन्द्र भोई, कमलेश साहू, सामाजिक अंकेक्षण नंदलाल प्रधान, सलाहकार संतोष साहू, सुभाष प्रधान, त्रिलोचन प्रधान सहित समस्त शाखा सभा सभापति, आंचलिक पदाधिकारी मंचासिन थे।

समारोह का शुभारम्भ के पूर्व बीच चौक से गाँव की महिलाओं द्वारा जुगार यात्रा निकाली गई मां रामचंडी की पूजा अर्चना कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शाखा सभा रोहिना द्वारा अतिथियों का स्वागत पश्चात सरायपाली आंचलिक अध्यक्ष प्रदीप साहू एवं संभागीय महामंत्री मथामणी बढ़ाई ने स्वागत भाषण दिया। समाज के जाति भाई बहनों को कार्य करते हुए हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कर सहभागी होना होगा तभी समाज का उत्थान होगा।

गिरधारी साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रोहिना में 24 वां नुआखाई मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है। इस समारोह में सामाजिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। आज के सम्मान समारोह में जिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है उससे न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ेगा बल्कि आने वाली पीढ़ी को उनसे से प्रेरणा मिलेगी

 

*इनका किया गया सम्मान*

रोहिना में आयोजित नुआखाई मिलन समारोह में विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सामाजिक जनों को सम्मानित किया गया। जिनमें दसवीं बोर्ड टॉपर आरती भोई, अनुष्का प्रधान, दसवीं सीबीएसई टापर तापस बारिक, प्रज्ञा साहू, स्वास्तिक साहू, 12वीं बोर्ड पायल साहू, अस्मिता भोई, केंद्रीय बोर्ड. अनिष प्रधान, अरमान साहू, नीट उत्तीर्ण मीनाक्षी प्रधान, अमन प्रधान, नम्रता प्रधान, शिवराज प्रधान, श्रुति प्रधान, विवेक भोई, अलोक साहू, पीएससी चयनित तुषार बारिक, राहुल प्रधान, अतुल भोई, विश्वविद्यालय टॉपर रितुरानी प्रधान, मनोज प्रधान, भावना भोई, संस्कृति साहू, श्याम साहू, पीएचडी होल्डर डॉ लक्ष्मीप्रिया प्रधान, डॉ अनीता भोई, डॉ प्रिया बारिक, राज्यपाल पुरस्कृत स्काट्स गइड्स उमेश बारिक, विश्वनाथ भोई, प्रीति भोई, नैमिष बारिक, संजू प्रधान, दिगंबर भोई, मनीष प्रधान, मनीष साहू, राज्य -राष्ट्रीय खिलाड़ी लीलेश प्रधान, माही साहू, अनुष्का प्रधान, पूजा प्रधान, योगिता प्रधान, इसिका साहू, जगदीश सामल उत्कृष्ट शिक्षक धरणीधर साहू, कृषक तेजराम साहू, व्यापारी दयानिधि भोई, युवा सामाजिक कार्यकर्ता आंचलिक युवा प्रकोष्ठ सरायपाली, पर्यावरणविद डॉ पीतांबर साहू, मैकेनिक मनबोद बारिक, महिला कार्यकर्ता चन्द्रमा प्रधान, सभापति संजय भोई , चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र प्रधान, वादक वासुदेव प्रधान, गायक विजय प्रधान, पुलिस सेवा हेमकुमार गढ़तिया, सामाजिक कार्यकर्ता बृजभानु साहू , कर्मचारी विजयंती भोई, उत्कृष्ट संयुक्त परिवार वकील प्रधान, विशिष्ट सामाजिक सम्मान बृन्दावन साहू को स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में रोहिना शाखा सभा के 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के दुखु बेहरा, डंकनाशन साहू, चितरंजन साहू, इंद्रजीत साहू, शशिधर साहू, जादबो साहू, नूरतन साहू, दुखु साहू, पंकज साहू, भुजबल साहू को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ लोगों के समक्ष समाज के अन्य लोगों ने मुड़िया मार कर आशीर्वाद प्राप्त किये। भाव विभोर कर देने वाला क्षण था। सामूहिक भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण किये। अंत में कुल कार्यकारिणी सभा ने ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन के लिये शाखा सभा रोहिना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से शाखा सभा ने जिस समाजिक सद्भाव एवं आपसी भाई चारे का परिचय देते हुए इतनी बड़े आयोजन को सफल बनाया काबिले तारीफ है।

*इनका रहा योगदान*

समारोह को सफल बनाने में आंचलिक उपाध्यक्ष जयंत बारीक,सचिव भूपेंद्र भोई, रामचंडी सेवा समिति अध्यक्ष रामलाल साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ से सूर्यकांत बारीक, अशोक साहू, अश्विनी बारीक, महेश नायक,खितिपति साहू ,महिला प्रकोष्ठ से मीना साहू, सुजाता साहू,अलका साहू,पद्मिनी भोई,रोहिना शाखासभा सभापति बृन्दावन साहू, उप सभापति खिरोद्र साहू, सचिव नरहरि साहू, सह सचिव आनंद प्रधान, कोषाध्यक्ष नेपाल साहू, ग्राम सदस्य दिवाकर साहू, बसंत नायक, आनंद साहू, अर्जुन प्रधान, विजय साहू, मेघनाथ साहू, विभषण गढ़तिया, अगरत साहू, देवकुमार साहू, कुंतल साहू, रूपानंद साहू, भगवानो बेहरा, दुर्योधन बेहरा, कमलेश साहू, हीरालाल साहू, राकेश साहू, विजय साहू, विमल भोई, कौशल साहू, अखिलेश बेहरा, गुणनिधि साहू, गिरधारी, दसरथ, जयदेव, रघुमणि, मनोज साहू, शिशुपाल, जीतू, मुकेश, विकेश, खिरोद्र, दामोदर, युधिष्ठिर योगेश, निराकार, योगेश, नवीन, निताई, बाली, सोमेश सहित समस्त जाति भाई रोहिना शाखा सभा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव ललित साहू ने एवं आभार व्यक्त रोहिना शाखा सभापति बृन्दावन साहू ने की। उक्त जानकारी संभागीय मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी