केबीएल 2: पुष्पा से भिड़ेंगे एकलव्य और द्रोणाचार्य, वुल्फ व टीम राजपूत भी मैदान में

कोरबा: एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा के तत्वावधान में शुक्रवार से लगातार दूसरे वर्ष कोरबा बैडमिंटन लीग (केबीएल 2) का भव्य आगाज हो रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 30 टीमें चैंपियन बनने की दावेदारी के साथ भाग ले रही हैं।

 

प्रतियोगिता में मेजबान क्लब एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अलावा पुष्पा क्लब, न्यूक्लियस एनटीपीसी, एसईसीएल कोरबा, गेवरा-दीपका, सीएसईबी पूर्व एवं पश्चिम, पावर इंजीनियर्स, बालको शटलर्स, रोटरी क्लब, एनकेएच कोरबा, हसदेव क्लब, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टीम राजपूत जैसी विभिन्न औद्योगिक और कॉर्पोरेट टीमें शामिल हैं। उत्साह बढ़ाने के लिए इस वर्ष 20-25 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में जगह दी गई है।

 

सभी मुकाबले नगर पालिक निगम कॉलोनी निहारिका में अंतर्राष्ट्रीय पैमानों के अनुरूप निर्मित एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के भव्य डबल बैडमिंटन कोर्ट में खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट 19 से 21 सितंबर तक तीन दिन चलेगा और ओपन टू ऑल फॉर्मेट में विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित किया गया है।

 

प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम में 3 से 5 खिलाड़ी होंगे। आयु वर्गों में लीग राउंड होंगे: 25-35 वर्ष, 35-45 वर्ष, 45-55 वर्ष, 55-65 वर्ष और 65+ वर्ष। प्रत्येक टीम बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मेट में मैच खेलेगी, जिसमें एक सिंगल और दो डबल्स शामिल होंगे। हर टीम से एक खिलाड़ी को एक मैच में दो से अधिक गेम खेलने की अनुमति नहीं होगी।

 

डॉ. संजय अग्रवाल, अध्यक्ष एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना कोरबा, ने बताया कि यह प्रतियोगिता शहर में बैडमिंटन के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित टीम के अन्य सदस्य भी खिलाड़ियों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रतियोगिता का रोमांच देखने का आग्रह कर रहे हैं।

 

 

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह