हर तरफ चीख-पुकार… राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना इलाके के पिपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग गिरने से दर्दनाक हादसा में अब तक 6 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 27 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के वक्त स्कूल में करीब 60 से 70 बच्चे मौजूद थे. जानकारी के अनुसार मलबे में दबे सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है. बता दें कि इमारत गिरते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई थी. स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था. जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया. घायलों को मनोहरथाना अस्पताल और झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया है. प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए हैं. पुलिस ने जिन बच्चों की मौत की पुष्टि की है उनमें शामिल हैं- प्रियंका पुत्री मांगीलाल भील, सतीश पुत्र बाबूलाल भील, हरीश पुत्र हरकचंद लोधा और पायल पुत्री लक्ष्मण भील. चारों के शव मनोहरथाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

हरियाली तीज कब है? जानें व्रत की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और उपाय

झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय की छत गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. घायल बच्चों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. ईश्वर दिवंगत दिव्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति!

भजनलाल शर्मा, राजस्थान मुख्यमंत्री

सभी बच्चों को निकाला गया

मलबे दबे सभी बच्चों को निकाल लिया गया है. घायल बच्चों को निकालकर मनोहर थाना अस्पताल पहुंचाया गया है.गंभीर घायल बच्चों को झालावाड़ के बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है.

झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से कई बच्चों एवं शिक्षकों के हताहत होने की सूचना मिल रही है. मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं.

अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री

कैसे हुआ हादसा

ग्रामीणों ने बताया स्कूल की इमारात काफी पुरानी थी और काफी समय से जर्जर अवस्था में था. जिसके कारण ये हादसा हुआ. इमारत पुरानी होने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई. वहीं शुक्रवार सुबह स्कूल की छत अचानक से ढह गई. हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे.

Latest and Breaking News on NDTV

दांगीपुरा थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं. मनोहर थाना अस्पताल में कई सारे बच्चों को इलाज किया जा रहा है. बच्चों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं

KORBA: गले में चना फंसने से 2 साल के मासूम की मौत, परिजन सदमें में

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल की छत गिरने की घटना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दुख जताया है. मंत्री ने जिला कलेक्टर से घटना की पूरी जानकारी ली और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीड़ित बच्चों और परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

राजस्थान में तीसरी ऐसी घटना

  • इस साल फरवरी में बीकानेर में पानी की टंकी की छत गिरने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी.
  • बाड़मेर के चोहटन में एक स्कूल की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई.
  • हाल ही में एनडीटीवी राजस्थान ने करौली के एक स्कूल से रिपोर्ट की थी. कैसे एक स्कूल की छत से पानी टपक रहा था और चारों तरफ पानी का रिसाव हो रहा था और बच्चे बाल्टियों से पढ़ाई कर रहे थे.
  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त