
✍️ भागीरथी यादव
बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। नई सरकार ने लालू प्रसाद यादव के परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। 2006 से लालू परिवार के पास रहे इस सरकारी आवास को अब नये सिरे से आवंटित किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार विधान परिषद् के नेता प्रतिपक्ष के लिए अब हार्डिंग रोड स्थित आवास संख्या–39 को चिह्नित किया गया है। इस फैसले से लालू परिवार को वर्षों पुराना राबड़ी आवास छोड़ना होगा, जिसे परिवार की राजनीतिक पहचान का अहम हिस्सा माना जाता रहा है।
यह आदेश बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।








