25 टन चावल की खेप गटक गया ट्रक चालक, बेटी की शादी में उड़ा दिए 6 लाख

✍️ भागीरथी यादव

 

तखतपुर पुलिस ने अमानत में खयानत का बड़ा मामला किया उजागर

तखतपुर।

अमानत में खयानत के एक सनसनीखेज मामले में तखतपुर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर की सत्यम रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट से बिहार भेजे जाने वाले 25 टन चावल को रास्ते में ही बेचकर आरोपी ने न केवल ट्रांसपोर्टर के भरोसे को तोड़ा, बल्कि पूरी रकम अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दी।

मामला 22 अक्टूबर 2024 का है, जब नवरंग राइस मिल, तखतपुर से बिहार भेजने के लिए 25 टन चावल सत्यम रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट के माध्यम से बुक किया गया था। चावल परिवहन के लिए ट्रक क्रमांक BR 01 GM 7496 निर्धारित किया गया, जिसे चालक अमरनाथ चौधरी चला रहा था। ट्रांसपोर्टर द्वारा इसके एवज में ₹28,600 का भुगतान नगद और फोन-पे के माध्यम से किया गया।

गंतव्य तक नहीं पहुंचा चावल, शक गहराया

निर्धारित समय सीमा के बावजूद जब चावल बिहार नहीं पहुंचा, तो ट्रांसपोर्ट संचालक को संदेह हुआ। चालक से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि चालक ने पूरे 25 टन चावल को रास्ते में ही बेच दिया। शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 316(3) (अमानत में खयानत) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

ट्रक जब्त, गोदाम निकला खाली

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक को सुरतजा पेट्रोल पंप, चकसिकंदर (बिहार) से जब्त किया। इसके बाद आरोपी के किराए के गोदाम हाजीपुर (बिहार) में दबिश दी गई, लेकिन वहां चावल नहीं मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

बेटी की शादी में खर्च की पूरी रकम

आरोपी अमरनाथ चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसने चावल को बिहार की एक दुकान में करीब ₹6 लाख में बेच दिया। इसमें से ₹5,99,000 रुपये उसने अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दिए, जबकि मात्र ₹1,000 रुपये शेष बचे थे।

गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया

पर्याप्त साक्ष्य, बयान और दस्तावेजी प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने 30 दिसंबर 2025 को सुबह 11:45 बजे आरोपी अमरनाथ चौधरी (50 वर्ष), निवासी ग्राम धंधुआ, जिला वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विवेचना जारी, और भी खुलासों की संभावना

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चावल की बिक्री में किसी अन्य व्यापारी या बिचौलिए की भूमिका तो नहीं रही, साथ ही आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अमानत में खयानत जैसे अपराध समाज के भरोसे को तोड़ते हैं और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे मामले के खुलासे में एसआई डी.आर. मनहर एवं आरक्षक सत्यार्थ शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी