
✍️ भागीरथी यादव
सदस्यता विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन
कोरबा।
पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति, कोरबा द्वारा नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को राजेंद्र प्रसाद भवन, रिकॉन्डो रोड में किया गया। यह आयोजन समिति की 30 दिसंबर 2025 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि समिति के संविधान के अनुरूप सदस्यता शुल्क के साथ जिले भर में सदस्यता विस्तार किया जाना आवश्यक है, ताकि समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ा जा सके।

इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विकास सिंह ने अपने उद्बोधन में समिति के भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य संगठन की कार्यकारिणी के साथ-साथ महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन शीघ्र किया जाएगा, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विकास सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सर्वसम्मति से समिति द्वारा वार्षिक संधारण सदस्यता शुल्क ₹100 (एक सौ रुपए) निर्धारित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।
नववर्ष मिलन समारोह में समिति के संरक्षक श्री राजकिशोर प्रसाद, अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विकास सिंह, सचिव अरविंद शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री प्राणनाथ मिश्रा, श्री उदय सिंह, श्री प्रभात सिंह, श्री शंभू सिंह, श्री बच्चू सिंह, श्री सावरे लाल पांडे, श्री विजय सिंह, श्री संजय सिंह, आरिफ खान, तौफीक खान, बृजेश यादव, हेमंत ठाकुर, अनिल यादव, चंद्रप्रकाश यादव, विजय यादव, दीपक सिंह, विजेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, आरपी तिवारी, नवीन कुकरेजा, नवीन सिंह, सुशील सिंह, सोनू सिंह, अमित सिंह, बृजभूषण प्रसाद, सुनील सिंह (सोनू), नितेश यादव, वसीम अकरम, पंकज ठाकुर, कामेश्वर सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक ठाकुर, अरशद लारी, शाकिर अंसारी, नेहाल खान, सिकंदर रजा, रिजवान खान, सिकंदर प्रसाद, संतोष दुबे, निशांत सिंह सहित भारी संख्या में समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्द, एकता और सामाजिक समर्पण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






